उद्यान मंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध व बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण
हर पल निगाहें ब्यूरो
रायबरेली- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विकास खण्ड हरचंदपुर, ग्राम सेरी में पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम बुद्ध पूर्णिमा मना रहे हैं, जो बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण के स्मरण के लिए मनाया जाता है।
यह दिन हमारे लिए एक प्रेरणादायक अवसर है कि हम भगवान बुद्ध के शिक्षाओं पर विचार करें, जो हमें करुणा, शांति और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा हमें जीवन के महत्व को समझने और उसे बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।