बीजों की फुटकर विक्रय दरें निर्धारित
हर पल निगाहें ब्यूरो
रायबरेली-उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया है कि शासन द्वारा खरीफ 2025 में विक्रय किये जाने वाले प्रमाणित बीजों की फुटकर विक्रय दरों की जानकारी के बारे मे बताया है कि धान मोटा (समस्त प्रजाति) 4480.00 रूपए, धान महीन (समस्त प्रजाति) 4509.00 रूपए, धान बासमती (समस्त प्रजाति) 6138.00 रूपए, तिल (समस्त प्रजाति) 18680.00 रूपए, सोयाबीज (समस्त प्रजाति) 7695.00 रूपए, अरहर अल्प अवधि (समस्त प्रजाति) 17142.00 रूपए, अरहर दीर्घ अवधि (समस्त प्रजाति) 15785.00 रूपए, संकुल बाजरा (समस्त प्रजाति) 6384.00 रूपए, संकुल ज्वार (समस्त प्रजाति) 7068.00 रूपए, रागी (समस्त प्रजाति) 8585.00 रूपए, कोदो (समस्त प्रजाति) 8585.00 रूपए, सांवा (समस्त प्रजाति) 8585.00 रूपए, उर्द (समस्त प्रजाति) 14520.00 रूपए, मूंग (समस्त प्रजाति) 13001.00 रूपए, मूंगफली (समस्त प्रजाति) 9479.00 रूपए, ढैंचा सत्यापित बीज 11685.00 रूपए फुटकर विक्रय दरों (प्रति कुंतल) निर्धारित किया गया है।
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि उपरोक्त बीजों को कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा वितरित किये जाने वाले प्रमाणित बीजो की विक्रय दरें दी गई है, जो किसानों को अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान पर पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से वितरित किया जायेगा।